• No products in the cart.

Crazy Kids

बच्चों में हिमोग्लोबिन (खून) की कमी : लक्षण और घरेलु उपाय

हम सभी को मालूम है कि हमारे शरीर में Hemoglobin का होना बहुत जरुरी है| हमने कई बार बड़ो से  सूना होगा की खून की कमी हो गई है| पर ये खून की कमी आजकल बच्चो में भी पाई जाती है| बच्चो के शरीर में सही मात्र में खून का होना बहुत जरुरी है| क्योंकि अगर बच्चे के शरीर में हिमोग्लोबिन की कमी हो जाये तो उसे कई बिमारियों का सामना करना पड़ सकता है| इसीलिए हमें बच्चो में हिमोग्लोबिन की कमी न हो उसका खास ध्यान माँ बाप को रखना चाहिए| हमारे आसपास कई ऐसी खाने की चीजे कुदरत ने बनाई  है जिसका सेवन करने से बच्चों में Hemoglobin खून की कमी को दूर किया जा सकता हैं | 12 Hemoglobin Rich food कोन से है आइये जाने |

बच्चों में हिमोग्लोबिन की कमी के लक्षण :- Symptoms of hemoglobin deficiency in children

बच्चो में हिमोग्लोबिन की कमी की वजह से कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है | बच्चो में जब आयरन यानि के लोह्तत्व की कमी होने के कारण उनमे Hemoglobin की कमी हो सकती है | कभी कभी बच्चे का जन्म उनके निश्चित समय से पहेले हो जाये तो उन बच्चो में भी ये समस्या होने का खतरा रहता है| 1 साल से अधिक उम्र के बच्चो में उनके खाने में आयरन की कमी होने की वजह से भी हिमोग्लोबिन की कमी हो सकती है |  अगर बच्चे में हिमोग्लोबिन की कमी हो तो ये सब लक्षण दिखाए देते है जैसे की  बच्चे के होठ और नाख़ून फिक्के यानि  नाख़ून सफ़ेद जैसे होने लगेगे ,बच्चे खेलते समय जल्दी थक जाते हैं ,बच्चों को  भूख कम लगना,सिरदर्द और चक्कर आना, त्वचा का रंग पिला होना , साँस लेने में परेशानी होना , बच्चे के  स्वभाव में चिडचिडापन , आँखों में पीलापन और सफेदी दिखाए देना, यदि ये सभी लक्षण दिखाए दे तो आपके बच्चे में हिमोग्लोबिन की कमी हो सकती है| अगर आपके बच्चे में हिमोग्लोबिन की कमी हो तो आप अपने फॅमिली डॉ से भी सम्पर्क करे जिससे समय पर बच्चें का सही इलाज हो सके |

बच्चो में हिमोग्लोबिन की मात्रा कितनी होनी चाहिए  :- What should be the amount of hemoglobin in children ?

  • नवजात शिशु में :- 10.0 to 20.0 g/dl (13.9 g/dl)
  • 1- २ महीने के बच्चों में:- 10.0 to 18.0 g/dl ( 11.2 g/dl )
  • 2-6 महीने के बच्चो में :- 5 to  14.0 g/dl ( 12.6 g/dl)
  • 5 से 2 साल के बच्चों में:- 10.5 to 13.5 g/dl ( 12.0 g/dl )
  • 2 से 6 साल के बच्चो में :- 11.5 to 13.5 g/dl ( 12.5 g/dl )
  • 6 से 12 साल के बच्चो में :- 11.5 to 15.5 g/dl ( 13.5)

इतनी मात्र हिमोग्लोबिन की बच्चो के उम्र के हिसाब से होनी चाहिए| Hemoglobin की मात्रा को जानने के लिए आप अपने डॉक्टर की सलाह ले सकते हो| ऐसा मानने में आया है की लडको से लड़कियों में हिमोग्लोबिन की मात्र कम होती है| अब हम जानेगे हिमोग्लोबिन के घरेलु नुस्खे के बारे में| जिनका उपयोग करके आप अपने बच्चें  के शरीर में खून की कमी को दूर कर सकते हो|

Vitamin C युक्त आहार :- Vitamin C Diet for Hemoglobin

शरीर में हिमोग्लोबिन की मात्र बढ़ाने के लिए Vitamin C युकत आहार लेना भी बहुत जरुरी है| आयरन के साथ साथ अगर विटामिन C युकत आहार लेगे तो कभी हिमोग्लोबिन की कमी नहीं होगी| क्यूंकि Vitamin C शरीर में आयरन के अवशोषण में मदद करता है| इस तरह अगर आप Vitamin C युकत आहार लेते है तो आयरन को अवशोषण भी शरीर में अच्छे से होता है| Vitamin C ज्यादातर हमें खट्टे फल और हरी सब्जियों में से मिलता है जेसे के अंगूर, अमरुद, आम ,अनानस, स्ट्रोबेर्री, टमाटर, आंवला  निम्बू,आदि में Vitamin c पाया जाता है| आप अपने बच्चे को हंमेशा  Vitamin c युक्त आहार दे | Vitamin C   के बारें में ज्यादा जानकारी के लिए हमारा यह blog पढ़े
https://localhost/crazykids/vitamin-c-is-important-for-children-vitamin-c-rich-food/

Vitamin A युक्त आहार:- Vitamin A Diet for Hemoglobin

आप अपने बच्चे को विटामिन ए युक्त आहार दे क्यूंकि Vitamin C और आयरन की तरह Vitamin A  युकत आहार भी हिमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है| Vitamin c की तरह Vitamin A  में भी बीटा केरोटिन आयरन के अवशोषण में मदद करता है| अगर  आपके बच्चे को आप आयरन युकत आहार दे रहें हो और वह बच्चे के शरीर में सही तरीके से काम करे तो इसके लिए आपके बच्चे को Vitamin A युकत आहार भी देना चाहिए| जिससे बच्चे के शरीर में हिमोग्लोबिन की मात्रा अच्छे से बढ़ेगी| Vitamin A युकत आहार जेसे की आम, नारंगी, चीकू, पपीता, हरी सब्जियाँ धनिया पालक ,मटर ,गाजर , ब्रोकोली, टमाटर ,डेरी प्रोडक्ट्स ये सभी चीजो को आहार में शामिल करने से हमारे शरीर को  Vitamin A की प्राप्ति होती है| Vitamin A  के बारें में ज्यादा जानकारी के लिए हमारा यह blog पढ़े
https://localhost/crazykids/vitamin-a-benefit-kids-vitamin-a-food/

 बच्चो में हिमोग्लोबिन बढ़ाने के घरेलु नुस्खे :- Home remedies for increasing hemoglobin in children

हमारे देशमें कितने बच्चे ऐसे है जिनमे खून की कमी पाई जाती है| ये छोटे बच्चे जो हमारी जान होते है ऐसे मासूम बच्चे को Hemoglobin की कमी की वजह से तकलीफ में देख हम भी काफी परेशान हो जाते है| हम अपने बच्चे के आहार में कुछ खाने की चीजे ऐसी भी शामिल कर सकते है जिनमें हिमोग्लोबिन बढ़ने की मात्र बहुत ज्यादा होती है|  कई बिमारियों का सामना करने के लिए बच्चे के शरीर में आयरन होना बहुत ही जरुरी है और आयरन युकत आहार लेने से हिमोग्लोबिन  का लेवल भी बढ़ता है| बच्चे में हिमोग्लोबिन की वजह से अनीमिया नामक बीमारी होने का खतरा बढ़ सकता है|

 1. अनार का सेवन:- Pomegranate for increasing hemoglobin

अनार के दानें खाने में बहुत ही स्वादिष्ट एवं गुणों का खजाना है| अनार का सेवन बहुत फायदेमंद होता है इससे बच्चो के शरीर में तेजी से खून का प्रमाण बढ़ता है| वेसे भी बच्चो को अनार बहुत पसंद भी आता है| आप अपने बच्चे को आनर का ज्यूस भी दे सकते हो| बच्चो को अनार का ज्यूस स्वाद में भी अच्छा लगता है| अनार में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर में खून की कमी को दूर करता है|

   2. अंगूर का सेवन :- Grapes for increasing hemoglobin

अंगूर ज्यादातर सभी बच्चे का बहुत पसंदीदा फल है| अंगूर में आयरन की मात्र बहुत होती है| इसीलिए अगर आपके बच्चे में Hemoglobin की कमी हो तो उन्हें अंगूर भी खिला सकते हो अपने बच्चे को अंगूर खिलाने में आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी| अंगूर का ज्यूस भी बनाके बच्चे को पिला सकते हो| शरीर में खून की कमी की पूर्ति के लिए अंगूर भी स्वास्थ्य वर्धक है|

   3.सेब का सेवन :- Apple for increasing hemoglobin

सेब का फल भी गुणों का भंडार है| सेब के गुणों को तो आप सभी जानते ही है| सेब के बारे में यह भी कहा जाता है कि आप हररोज एक सेब (Apple)  का सेवन करने से हमें डॉक्टर के पास नहीं जाना पड़ता| सेब बहुत सारी  बीमारियों से हमारा रक्षण करता है| बीमारियों से बचने के साथ सेब हमारे शरीर में Hemoglobin को भी बढ़ता है| हररोज एक सेब बच्चो को खिलाने से वा अनीमिया जेसी  बीमारी के शिकार होने से बच सकते है| आप अपने बच्चे को सेब की प्यूरी बनाके खिला सकते हो| सेब का ज्यूस भी आप अपने बच्चे को सुबह नास्ते में दे सकते है | बच्चो के शरीर में खून की कमी दूर करने के लिए यह एक अच्छा विकल्प है|

   4.टमाटर का सेवन :- Tomato’s for increasing hemoglobin

बच्चो को  टमाटर का सेवन करवाने से भी खून की कमी को दूर किया जा सकता है| खून की कमी को दूर करने के लिए आयरन वाले आहार के साथ Vitamin C युकत  आहार भी बेहद जरुरी है| टमाटर में Vitamin C भरपूर मात्र में पाया जाता है| Vitamin C शरीर में आयरन के अवशोषण में मदद करता है इसलिए अगर आप अपने बच्चे को Vitamin C युकत आहार दे तो  आयरन का अवशोषण सही तरीके से होता है|  आप अपने बच्चेको टमाटर का सलाद ,टमाटर का ज्यूस, टमाटर की सब्जी, या फिर टमाटर का सूप भी दे सकते हो|

   5.चुकंदर का सेवन :- Beet Root for increasing hemoglobin

चुकंदर में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है| इसलिए अपने बच्चे के आहार में चुकंदर को शामिल करना चाहिए| जिन बच्चो को खून की कमी हो उन बच्चो को तो खास चुकंदर खिलाना चाहिये| आप अपने बच्चे को चुंकदर का ज्यूस या फिर सलाद भी दे सकते हो| बच्चे में Hemoglobin की कमी को दूर करने के लिए चुकंदर भी बहुत फायदेमंद है|

   6. गाजर का सेवन :- Carrot for increasing hemoglobin

Hemoglobin की कमी दूर करने के लिए गाजर को आहार में शामिल करना एक अच्छा विकल्प है| आप अपने बच्चे को गाजर का ज्यूस रोजाना पिलाने से बहुत फायद होगा| इसके अलावा आप अपने बच्चे का गाजर का सूप, गाजर का हलवा या गाजर का सलाद भी दे सकते हो जो बच्चे के शरीर में Hemoglobin की मात्रा को बढाता है|साथ में आँखों की रोशनी को भी बढ़ाता हैं |

   7. हरी सब्जियाँ :- Green Vegetables for increasing hemoglobin

हरी सब्जिया भी खाने से बच्चे के स्वास्थ्य को काफी सारे फायदे होते है| ऐसे कई बच्चे है जिनको  हरी सब्जिया कम पसंद होती है| अगर आपके बच्चे को भी हरी सब्जिया पसंद नहीं है तो उनको कुछ अलग तरीके से आप खिलाने की कोशिस करे उनको कुछ नइ डिश बनाकर खिलाएं| शरीर में Hemoglobin की मात्र बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जिया खानी चाहिए| हरी सब्जियों में हिमोग्लोबिन बढ़ाने वाले तत्व ज्यादा होते है|

   8. तुलसी के पते :- Tulasi Leaves for increasing hemoglobin

तुलसी के पते को नियमित खाने से खून की कमी को दूर किया जा सकता है| तुलसी का नियमित सेवन करने से भी शरीर में खून की मात्र बढती है| आप अपने  बच्चे को हररोज तुलसे के पते खिलाये|

   9. खजूर का सेवन :- Dates for increasing hemoglobin

खजूर भी बच्चे के शरीर में Hemoglobin बढ़ाने के लिए एक अच्छा विकल्प है|  खजूर में भी आयरन बहुत पाया जाता है| 100g  ग्राम खजूर में से  90 मिलीग्राम जितना  आयरन होता है| आप अपने बच्चे को दो खजूर सुबह के नास्ते में भी दे सकते हो या फिर आप एक गिलास में दूध लेके उस दूध में दो खजूर डालकर इस दूध को उबल ले| इससे दूध में खजूर अच्चे से मिक्स हो जाएगी| फिर इस दूध को ग्राइंडर से ग्राइंड कर ले ये बढ़िया सा खजूर शेक बन जायेगा जो आपके बच्चे को टेस्टी भी लगेगा |

   10. बादाम और पिस्ता का सेवन :- Almond & Pistachio for increasing hemoglobin

पिस्ता में आयरन की मात्र बहुत पाई जाती है इसके अलावा और भी  बहुत पोषक तत्व पिस्ता में होते है| बच्चे को पिस्ता अच्छे भी लगते है| आप सुबह में या शाम के नास्ते में बच्चे को पिस्ता दे सकते हो | बादाम के सेवन करने से भी Hemoglobin की कमी को दूर किया जा सकता है बादाम में आयरन,केल्शियम,मैग्नेशियम,प्रोटीन भी होता है जो बच्चे के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायी है|

   11. अंजीर का सेवन :-  Fig for increasing hemoglobin

अंजीर खाने से हीमोग्लोबिन का लेवन बढ़ता है | आप अपने बच्चे को अंजीर वाला दूध दे सकते है या अंजीर का रात में भिगो के सुबह खाने से भी बहुत फायदा होता है | अंजीर में कैल्शियम, आयरन, मैगनीज, सोडियम, पोटेशियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते है जो बच्चें के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायी है |

   12.  गुड का सेवन:- jiggery for increasing hemoglobin

गुड का सेवन भी Hemoglobin की कमी  दूर करने का एक अच्छा उपाय है | गुड को पानी में  भिगो कर और फिर जब गुड पुरी तरह से भीग जाये उसके बाद वह गुड का पानी बच्चे को दिन में दो तिन बार पिलायें इससे बच्चे की अनेर्जी बनी रहेगी और खून की कमी भी दूर होगी | गुड में खनिज लवण ज्यादा मात्र में होते है जो खून की कमी को दूर करता है|
इस तरह हमें पर्याप्त मात्र में बच्चे को Hemoglobin युकत आहार देना चाहिए| आप अपने बच्चे को नियमित व्यायम करवाए इससे भी आपके बच्चे को शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं बढती है | अगर आपके बच्चे में हिमोग्लोबिन की कमी ज्यादा हो जाये तो आप अपने डॉक्टर की सलाह ले |

हमारे बच्चों के शरीर में किसी भी चीज़ का कम होना बहुत बड़ी बात नही हैं | हमें सिर्फ इसका ध्यान रखकर घरेलु उपाय द्वारा इस कमी को दूर कर सकते है | समय समय पर आप सचेत हो कर अपने बच्चें का ध्यान रखोंगें तो आप अपने बच्चें कि हर समस्या का  उपाय कर पाओगे | कुदरत ने हमें बहुत सारी खाने कि चीज़े दी हैं | हमें मात्र उसका उपयोग करना  हैं | ओंर अपने बच्चें को बीमारी से बचाना है |

Dr. B. T. Patel

आप को अपने बच्चें के स्वास्थ्य संबंधी कोई भी समस्या हो तो आप हमे निचे दिए गए E – Mail पर संपर्क कर सकते है | हमारे अनुभवी Doctor आप के बच्चे की समस्या का योग्य निदान करेंगे |

E – Mail : hello@crazykids.in

Comments

  • Divyesh Trivedi
    June 19, 2020

    Home remedies..very informative

    Reply
  • Divyesh Trivedi
    June 19, 2020

    Home remedies…very informative

    Reply
  • Heer Trivedi
    June 23, 2020

    Very good information

    Reply
  • Arvind
    June 27, 2020

    Very good

    Reply
  • Rajesh Gadhavi
    June 27, 2020

    Nice information

    Reply
  • Arti parmar
    June 27, 2020

    Your every links are inspiration for us….thanks

    Reply

Post a Comment